रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और रायपुर हेलीपैड से जशपुर के लिए रवाना होंगे।
जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जनजातीय समाज के प्रमुख पर्व सरहुल पूजा में सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही वे जिले में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। जशपुर के कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे वापस रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली हैं।