तेहरान/यरूशलेम। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है। अब इजराइल ने ईरान के दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता अली लारिजानी को निशाना बनाने का दावा किया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने लारिजानी को मार गिराने का दावा किया है, हालांकि ईरान ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
इजराइली मीडिया ने रक्षा बलों के सूत्रों के हवाले से बताया कि सोमवार, 16 मार्च की रात को खुफिया जानकारी के आधार पर लारिजानी के ठिकानों पर सटीक हमला किया गया। इजराइल अब इस बात की पुष्टि करने में जुटा है कि इस हमले में लारिजानी की मौत हुई है या नहीं। उल्लेखनीय है कि खामेनेई के बाद लारिजानी ही ईरानी सेना और सुरक्षा परिषद के बीच समन्वय का मुख्य कार्य संभाल रहे थे।
दूसरी ओर, ईरान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सर्वोच्च सुरक्षा परिषद के प्रमुख जल्द ही अपना संदेश जारी करेंगे। इजराइल डिफेंस फोर्स ने यह भी दावा किया है कि उसने ईरान के बड़े अर्ध-सरकारी संगठन बासिज फोर्स के प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी को मार गिराया है।
ईरान में सत्ता के समीकरणों को देखते हुए अली लारिजानी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। जून 2025 में उन्हें सर्वोच्च सुरक्षा परिषद का सचिव नियुक्त किया गया था और वर्तमान परिस्थितियों में वे सभी बड़े फैसले ले रहे थे। अमेरिकी सेंटकॉम ने भी हाल ही में उन्हें अपनी हिटलिस्ट में शामिल किया था। इस ताजा घटनाक्रम ने पूरे