उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

Fierce encounter between Naxalites :

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तड़के घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को भारतीय सेना ने विफल कर दिया। बताया जा रहा है कि खराब मौसम का फायदा उठाकर आतंकियों का एक समूह भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था।

सेना के जवानों ने संदिग्ध हलचल देख तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू की। इसके बाद घुसपैठ का प्रयास नाकाम कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी के मारे जाने की भी सूचना है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सेना स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हैं। सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *