दुर्ग: किराए के मकान में पिता-पुत्र का शव मिलने से सनसनी, जहर खाकर आत्महत्या की आशंका

Raipur Suicide Case

दुर्ग। जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत आपापुरा के भोईपारा क्षेत्र में शनिवार को एक ही कमरे में पिता और बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है और आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहर का सेवन किया है।

मृतकों की पहचान 70 वर्षीय अरुण टंडिया और उनके 35 वर्षीय बेटे पंकज टंडिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पिता-पुत्र कुछ महीने पहले ही भोईपारा में किराए के मकान में शिफ्ट हुए थे। शनिवार की सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई।

आस-पास के लोगों ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने स्थानीय पार्षद को सूचना दी। पार्षद की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। अंदर का दृश्य देखकर पुलिस भी हैरान रह गई, जहां दोनों के शव पड़े हुए थे। पुलिस ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *