रायगढ़: एसएसपी ने जारी की जंबो तबादला सूची, 219 पुलिसकर्मियों का हुआ स्थानांतरण

रायगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को हटाते हुए एसएसपी ने जंबो तबादला सूची जारी की है।

जारी आदेश के अनुसार, एक एसआई, एक दर्जन से अधिक एएसआई सहित कुल 219 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने और लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *