रेलवे यात्रियों के लिए राहत: रायपुर-गोंदिया रूट पर बहाल हुई 13 मेमू ट्रेनें

Train Cancellation

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा होने के बाद रेलवे प्रशासन ने 13 मेमू ट्रेनों की सेवाएं बहाल कर दी हैं। ट्रेनों के पुनः शुरू होने से रायपुर, डोंगरगढ़ और गोंदिया रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य 13 और 14 मार्च को ब्लॉक लेकर किया जाना था। हालांकि, तकनीकी कार्य को छह और सात मार्च को ही सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया। कार्य समय से पहले पूरा होने के बाद यात्रियों की सुविधा को देखते हुए निरस्त की गई ट्रेनों को तुरंत पटरी पर उतारने का निर्णय लिया गया है।

बहाल की गई मेमू ट्रेनों में रायपुर से डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर, डोंगरगढ़ से गोंदिया मेमू पैसेंजर, गोंदिया से रायपुर मेमू पैसेंजर, दुर्ग से गोंदिया मेमू पैसेंजर और गोंदिया से दुर्ग मेमू पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के चलने से दैनिक यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवागमन में अब कोई परेशानी नहीं होगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *