Lava ने लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन Bold 2 5G, जानें फीचर्स और कीमत

Lava ने 15 हजार रुपये से कम बजट वाले ग्राहकों के लिए अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold 2 5G पेश कर दिया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले के साथ आता है, जो इस बजट में मौजूद अन्य स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देगा।

Lava Bold 2 5G के फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 6 जीबी रैम के साथ 6 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल का सोनी एआई रियर कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन नो ब्लोटवेयर एक्सपीरियंस के साथ आता है।

कीमत और उपलब्धता

Lava Bold 2 5G के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12999 रुपये तय की गई है। इस कीमत में बैंक ऑफर्स शामिल हैं। ग्राहक इसे मिडनाइट ब्लैक और फेदर व्हाइट रंगों में खरीद सकेंगे। फोन की बिक्री 19 मार्च को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर शुरू होगी। बाजार में यह फोन मोटोरोला, रेडमी, पोको, सैमसंग और वीवो के अन्य बजट स्मार्टफोन्स को चुनौती देगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *