गरियाबंद: बीईओ कार्यालय के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद। जिला मुख्यालय के गांधी मैदान स्थित बीईओ कार्यालय के समीप देर रात खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *