प्रशासनिक फेरबदल: सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के प्रभार में किया बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक दक्षता को ध्यान में रखते हुए दो आईएएस अधिकारियों के कामकाज में आंशिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के मुताबिक, वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी चंदन कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे वर्तमान में वित्त विभाग में विशेष सचिव के साथ ही बजट विभाग और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

वहीं एक अन्य आदेश के तहत योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप सचिव तीर्थराज अग्रवाल को धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब वे केवल योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव के रूप में अपने मूल दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *