विशेष लोक अदालत के माध्यम से 38 मामलों का किया गया निपटान

217 मामलों की सुनवाई की गई

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़  उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव श्री विजय कुमार होता के मार्गदर्शन में राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं तालुक स्तर पर आयोजित विशेष लोक अदालत में न्यायालय में लंबित, धारा-138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के प्री-लिटिगेशन के प्रकरणों को निराकरण के लिए चिन्हित किया गया। विशेष लोक अदालत के लिए कुल 9 खंडपीठों का गठन किया गया। विशेष लोक अदालत में 217 मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें 3 मामले प्री-लिटिगेशन के थे। विशेष लोक अदालत के माध्यम से लगभग 1 करोड़ 45 लाख 40 हजार 53 रूपए के 38 मामलों का सफलतापूर्वक निपटान किया गया। विशेष लोक अदालत में आपराधिक राजीनामा योग्य मामले, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामले अर्थात् चेक से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *