स्व बिसाहू दास महन्त की 48वी पुण्यतिथि में विभिन्न आयोजन

सक्ती। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के पिता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर आगामी 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को सक्ती जिले में भव्य श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम हटरी रोड स्थित बिसाहू दास महंत उद्यान में सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठन शामिल होंगे।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक रामकुमार यादव, विधायक बालेश्वर साहू, और विधायक राघवेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इनके साथ ही पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा, पूर्व विधायक चैन सिंह सामले, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल, जिला पंचायत सदस्य सरोज डड़सेना, पूर्णिमा खूंटे, जनपद पंचायत सक्ती की अध्यक्ष नीतू ऋषिराय और नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

आयोजन समिति और कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां ज़ोर-शोर से की जा रही हैं। उद्यान में आयोजित मुख्य समारोह के अलावा, इस अवसर पर शहर के अस्पताल में भी अन्य सेवाभावी कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने यह जानकारी देते हुए जिले भर के सभी पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, ब्लॉक अध्यक्षों, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति कांग्रेस सहित सभी विंग के पदाधिकारियों, जनपद व जिला पंचायत सदस्यों, सरपंचों, पंचों, पार्षदों और बूथ अध्यक्षों से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *