0सिंघोडा पुलिस के हत्थे चढ़े प्रयागराज के दो तस्कर 0
0 सरायपाली सीमा बना गांजा तस्करों के लिए स्वर्ग व नर्क 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= राज्य की सीमा में स्थित सिंघोडा पुलिस द्वारा आज फिर एक पिकअप वाहन में कटहल सब्जी सप्लाई के आड़ में कटहल के नीचे 4 बोरी में 63 लाख रुपए मूल्य का 126 किलो गांजा जप्त किया गया । उत्तरप्रदेश के प्रयागराज निवासी 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है ।
ज्ञातव्य हो कि वर्षों पूर्व सीमा पर स्थित सिंघोडा जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित है से वर्षों पूर्व गांजा के साथ साथ अन्य वस्तुओं की तस्करी ब बढ़ते अपराधों को देखते हुवे सिंघोड़ा में थाना की स्थापना की गई थी । पहले यह पूरा क्षेत्र सरायपाली थाने के अंतर्गत आता था किंतु सरायपाली से काफी दूरी व पुलिस बल की कमी के चलते समुचित नियंत्रण नहीं हो पाता था ।

सिंघोड़ा क्षेत्र काफी समय से तस्करों व दो नम्बर का काम करने वालो के लिए स्वर्ग बना हुआ था किंतु जब से सिंघोड़ा में थाने की स्थापना व रेहटीखोल में पुलिस व एंटी नारकोटिक फॉर्स की स्थापना की गई है तब से यह क्षेत्र इन आरोपियों व अपराधियों के लिए नर्क का रास्ता साबित हो रहा है । पुलिस व एंटी नारकोटिक फॉर्स की सक्रियता के साथ ही सक्रिय व मजबूत मुखबिरों की तुम के कारण सटीक व सही जानकारी के चलते आए दिनों हमेशा गांजा , सोना , चांदी , जेवरात , नगद रुपयों के साथ ही विभिन्न तस्करी किए जा रहे सामानों को सफलतापूर्वक पकड़ के कार्यवाही की जा रही है ।
इस संबंध में सिंघोडा थाना के टीआई संतोष सिंह ने जानकारी देते हुवे बताया कि महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के मार्गनिर्देशन में आज मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार एक पिक अप गाड़ी क्रमांक UP-70 LT 0860 में दो पुरूष रेहटीखोल से होते हुए वाहन में कटहल के नीचे गांजा रखकर उत्तर प्रदेश जा रहे है। सूचना पर रेहटीखोल चेक-पोस्ट पर वाहनों की जॉच प्रारंभ की गई तभी मुखबीर के बताये हुलिया नंबर की संदिग्ध वाहन सामने से आते दिखा, इशारा कर वाहन रोका गया, पूछताछ करने पर वाहन में दो लोग बैठे थे चालक से पूछने पर उसने अपना नाम धीरेंद्र कुमार गौतम पिता राम लखन गौतम उम्र 42 साल साकिन करछना थाना करछना जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश तथा बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम लवकुश गौतम पिता इंद्रजीत गौतम उम्र 22 वर्ष साकिन बारा थाना बारा जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश का निवासी होना बताया।
पिक-अप वाहन को चेक करने पर कटहल के नीचे छिपाकर 4 प्लास्टिक बोरियो में 125.700 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना पाया गया। उक्त गांजा को जिला बलांगीर (उडीसा) से जिला प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) ले जाना बताये। जिस पर कार्यवाही करते हुए आरोपी से 125.700 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया, जिसकी किमत 62,85,000 रुपये का एवं 01 नग मोबाईल कीमती 8,000 रूपये, वाहन कीमती 8 लाख रूपये, जुमला 70,93,000 /- रूपये की संपत्ति को जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (B), (ii), (C) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।