अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, इकाई कुकुरडीह सीमेंट वर्क्स में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया

बलौदा बाजार

अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र कुकुरदी में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई।इस अवसर पर इकाई प्रमुख पवन कुलकर्णी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को रोकना और पृथ्वी को बचाना केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यदि हम हरित जीवनशैली अपनाएँ और स्वच्छ पर्यावरण को प्राथमिकता दें, तभी हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। हमें यह समझना होगा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण ही हमारा कर्तव्य है, क्योंकि यही हमारे जीवन का आधार हैं। आज का संरक्षण ही हमारे कल का भविष्य है, जिससे हम सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

तकनीकी प्रमुख अभिजीत जोशी ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को अनुभव कर रही है बढ़ता तापमान, अनियमित वर्षा, सूखा, बाढ़ और प्राकृतिक आपदाएँ हमारे लिए एक चेतावनी हैं। यह केवल पर्यावरण का मुद्दा नहीं है, बल्कि मानव जीवन, उद्योग, कृषि और आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व से जुड़ा एक बड़ा खतरा है।

खदान प्रमुख अभिषेक भारद्वाज ने इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन्स के पर्यावरण से संबंधित विभिन्न नियमों की जानकारी दी एवं एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत सतत विकास हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का सुझाव दिया।

वाणिज्यिक प्रमुख सुनंदा बसु ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण मानव जीवन खतरे में है, इसलिए भविष्य की पीढ़ियों के लिए संसाधनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में हमें पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करते हुए सौर ऊर्जा एवं अन्य हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए।

एचआर प्रमुख प्रतीक भटनागर ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल औद्योगिक परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि सामुदायिक विकास एवं कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयास जैसे जल संचयन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं जैविक खेती सराहनीय हैं।

पर्यावरण सप्ताह के दौरान इकाई के विभिन्न विभागों में टूल बॉक्स टॉक के माध्यम से इस वर्ष के पर्यावरण थीम जलवायु और भविष्य का संरक्षण के अंतर्गत कर्मचारियों को जागरूक किया गया जिसमें इलेक्ट्रिकल प्रमुख धर्मेंन्द्र सिंह ने ऊर्जा संरक्षण के नियमों की जानकारी दी एवं मैकेनिकल प्रमुख सुरेश एच. ने जल संरक्षण के लिए संयंत्र में किये गये विभिन्न कार्यों के विषय में बताया। पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में संयत्र परिसर में सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित किये गये विभिन्न कार्यक्रमों स्लोगन प्रतियोगिता, ऑनलाइन क्विज में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया।

संयंत्र के ए एफ आर एरिया एवं खदान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण किया गया जिसमें अधिकारियों, ठेकेदारों और श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के संचालन में पर्यावरण प्रमुख डॉ. अभिषेक मिश्रा, सुरक्षा विभाग प्रमुख प्रशांत गिरपुंजे, सिविल प्रमुख विशाल साहू, हाॅर्टिकल्चर से किशोर उरकुडे, टेक्नीकल सेल से तृप्ति साहू, गुणवत्ता प्रमुख राजेश अवस्थी, एडमिन विभाग प्रमुख बलराम भाटी एवं एच आर प्रमुख अंतर्यामी सामल, सीएसआर प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा, माइंस विभाग प्रमुख जय कुमार सचदेवा, जियोलाॅजिस्ट हेमंत कुमार वर्मा, विजीत तभाने का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *