कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 15 साल बाद सत्ता गंवाने वाली ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) अब टूटने की कगार पर खड़ी है। पार्टी के 80 विधायकों में से 58 ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है।
इस बगावत की कमान पार्टी से निकाले जा चुके नेता संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी के हाथों में है। विधानसभा में स्पीकर ने बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी को Leader of Opposition (नेता प्रतिपक्ष) के रूप में मान्यता भी दे दी है। उन्हें दफ्तर की चाबियां सौंप दी गई हैं, जिससे ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है।
अब सांसदों पर टिकी नजर, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज
विधायकों की इस बगावत के बाद अब West Bengal TMC MPs (सांसदों) के भी बागी रुख अपनाने की चर्चा जोरों पर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि टीएमसी के 23 सांसद इस समय बागी गुट के संपर्क में हैं। वहीं, कोलकाता के सियासी गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि इनमें से 20 सांसद भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम सकते हैं।
इस पूरे सियासी ड्रामे (West Bengal Political Crisis) पर जब ऋतब्रत बनर्जी से सवाल किया गया, तो उन्होंने सस्पेंस और बढ़ा दिया। ऋतब्रत बनर्जी ने मीडिया से कहा:
थोड़ा धैर्य रखिए, बहुत कुछ हो सकता है। मैं वर्तमान में जीता हूं, कल क्या होगा यह कोई नहीं कह सकता। पिछले सात दिनों से मेरी किसी सांसद से बात नहीं हुई है, इसलिए वे क्या कदम उठाएंगे, इस पर मैं अभी कुछ नहीं कहूंगा। सूत्रों का दावा है कि अगले हफ्ते तृणमूल कांग्रेस में एक और बड़ी टूट देखने को मिल सकती है।
‘कालीघाट’ में ममता बनर्जी की Emergency Meeting
इस बड़ी बगावत के बाद ममता बनर्जी भी पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई हैं। अपनी 28 साल पुरानी पार्टी का वजूद और ‘नाम-निशान’ बचाने के लिए उन्होंने आज एक आपातकालीन बैठक (TMC Core Committee Meeting) बुलाई है।
- समय: आज (5 जून) शाम 4:00 बजे
- जगह: ममता बनर्जी का कालीघाट स्थित आवास (Kolkata)
- कौन होंगे शामिल: टीएमसी के सभी बड़े और सीनियर लीडर्स