कोदोबतर में नवीन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का वर्चुअल शुभारंभ

कोदोबतर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम कोदोबतर में नवीन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम कोदोबतर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य भीम निषाद ने की। विशेष अतिथि भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री फारूख चौधरी, जिला सोसल मीडिया प्रभारी अमित वखरिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि यह नवीन समिति क्षेत्र के किसानों सौगात है, जो उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों के हित में कार्य कर रही है। सरकार की नीतियां पूरी तरह से किसान-मजदूर एवं वनवासी हितैषी हैं, जिनका उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

उन्होंने आगे कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उचित मूल्य, समय पर खाद-बीज और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा समिति के सफल संचालन की कामना करते हुए ग्रामीणों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम को जनपद सदस्य भीम निषाद और भाजपा जिला कार्यालय मंत्री ने भी संबोधन में कहा कि सहकारी समिति के शुरू होने से स्थानीय किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें आवश्यक संसाधन गांव में ही उपलब्ध होंगे। इससे किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर भगवान ठाकुर बुरव राम ध्रुव नागेंद्र ध्रुव सरपंच कोदोबतर मीणा भाई ध्रुव सरपंच गुटकुनवापारा सोमलाल जीतेश्वर साहू मुकेश साहू भीकम ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कृषक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *