नवनिर्मित प्राथमिक सहकारी समिति का हुआ उद्घाटन, किसानों को मिलेगी राहत

पिथौरा जनपद के उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने नवनिर्मित प्राथमिक सहकारी समिति का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि “मोदी की गारंटी” के तहत छत्तीसगढ़ में विष्णु देव सरकार द्वारा किए गए वादों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश में छोटी-छोटी सहकारी समितियों का गठन किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों और विशेषकर किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि नई समितियों के गठन से किसानों को अब केसीसी (KCC) बनवाने, धान बेचने एवं खाद लेने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही भीड़-भाड़ और अनावश्यक भागदौड़ से भी राहत मिलेगी। किसानों के कार्य अब स्थानीय स्तर पर ही आसानी और तेजी से पूरे हो सकेंगे।
ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि इस पहल से किसानों का समय और श्रम दोनों बचेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ऐसी और समितियों के गठन से किसानों को और अधिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *