रायपुर में सुगम होगा सफर: रमन सिंह ने अमलीडीह फ्लाईओवर सर्विस रोड के लिए डिप्टी सीएम को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रायपुर के अमलीडीह फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड निर्माण की दिशा में बड़ी पहल की है। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र लिखकर इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. सिंह से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद यह सक्रियता दिखाई गई है।

चारों दिशाओं में बनेगी सर्विस रोड, वीआईपी मार्ग पर कम होगा ट्रैफिक का बोझ

अमलीडीह फ्लाईओवर पर वर्तमान में तीन तरफ तो सड़कें मौजूद हैं, लेकिन खुशी-वाटिका कॉलोनी की ओर जमीन की उपलब्धता न होने के कारण मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है। डॉ. रमन सिंह ने सुझाव दिया है कि नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर भूमि संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान निकाला जाए। इस सर्विस रोड के बनने से देवेंद्रनगर, शंकरनगर, उरला, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की ओर आने-जाने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे न केवल वीआईपी रोड पर यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि लोगों के समय और ईंधन की भी बचत होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने चारों दिशाओं में सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *