ग्राम कानापोड़ में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़ाया हौसला

​लखनपुरी/चारामा:
ग्राम कानापोड़ विकास समिति एवं शक्ति किसान कल्याण समिति के तत्वावधान में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी और छत्तीसगढ़ की टॉप-टेन सूची में स्थान बनाने वाली होनहार छात्रा कु. माहेश्वरी कोर्राम सहित अन्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए ग्राम स्तर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन कर की गई।
​मेधावी छात्रों को मिले गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र
​आयोजक समिति द्वारा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मान स्वरूप गोल्ड मेडल, शील्ड, प्रशस्ति पत्र, पेन और डायरी प्रदान की गई।
​कक्षा 12वीं (विंडो) के उत्कृष्ट छात्र:
​कु. माहेश्वरी कोर्राम: 96.40% (कॉमर्स ग्रुप – शाला में प्रथम एवं छत्तीसगढ़ टॉप-टेन)
​कुशाल दुबे: 86% (प्रथम)
​शाहिल यादव: 77% (आर्ट्स)
​गेंदलाल साहू: 75%
​कक्षा 10वीं के उत्कृष्ट छात्र:
​कु. तेजस्वी दुबे: 94% (प्रथम)
​कु. रूपाली साहू: 77.66%
​कु. नव्या साहू: 76%
​इन सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत से शाला, ग्राम और अपने माता-पिता का नाम पूरे क्षेत्र में रोशन किया है।
​जनपद सदस्य समीर कुरैशी ने की ₹1000-1000 की प्रोत्साहन राशि की घोषणा
​समारोह में पहुंचे अतिथियों ने बच्चों के मंगलमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य समीर कुरैशी ने सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से ₹1000-1000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह मन लगाकर पढ़ाई करें। साथ ही उन्होंने समिति को यह छात्र-सम्मान समारोह प्रतिवर्ष आयोजित करने का सुझाव भी दिया।
​कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
​इस गरिमामयी समारोह में मुख्य रूप से जनपद सदस्य समीर कुरैशी, सरपंच बलराम जूरी, ग्राम पटेल कमलेश्वर साहू, शक्ति किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष जोहन साहू, सचिव घटबदन साहू शामिल हुए।
​इसके साथ ही ग्राम के वरिष्ठ नागरिक जीवधर दुबे, बृजलाल साहू, एकांत दुबे, पुनीत साहू, दिनेश साहू, हेमप्रकाश, भीखम जूरी, कुलचंद कांगे, राधेश्याम जूरी, अश्वनी निषाद, शाला शिक्षिका श्रीमती सरिता निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
​रिपोर्ट: अनूप वर्मा, जनधारा न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *