गन्ना 700 रुपए क्विंटल तेज…!

छत्तीसगढ़ खत्म,हो रही आवक मध्यप्रदेश से

राजकुमार मल

भाटापारा- लोकल खत्म। सहारा पड़ोसी मध्यप्रदेश का। लेकिन महंगा पड़ रहा है यह सहारा क्योंकि रिकॉर्ड 700 रुपए क्विंटल की तेजी के बीच गन्ना की खरीदी करनी पड़ रही है।

जूस में मांग का दबाव बढ़ने लगा है क्योंकि भीषण गर्मी का दौर चला हुआ है। परेशानी इसलिए बढ़ी हुई है क्योंकि लोकल फसल खत्म हो चुकी है। इसलिए गन्ना की खरीदी मध्यप्रदेश से करनी पड़ रही है।


लोकल खत्म

कवर्धा,बालोद, बेमेतरा और सरगुजा में जूस क्वालिटी के गन्ना की फसल खत्म हो चुकी है। यह तब,जब सीजन की मांग शिखर पर है। इसलिए मध्यप्रदेश से गन्ना की आवक शुरू हो चुकी है। लेकिन लोकल गन्ना की कीमत 1500 रुपए क्विंटल की जगह मध्यप्रदेश से 2200 रुपए क्विंटल की दर पर खरीदी करनी पड़ रही है।कीमत में वृद्धि की धारणा बनी हुई है।


जूस की कीमत जस की तस

मध्य प्रदेश से गन्ना की आपूर्ति ऊंची कीमत पर होने की स्थिति को देखते हुए जूस की कीमत बढ़ाने का विचार किया था जूस विक्रेताओं ने लेकिन खारिज कर दी गई। इसलिए प्लेन जूस 20 रुपए ग्लास और बर्फ वाला गन्ना जूस 10 रुपए ग्लास पर स्थिर है। चिंता इस बात की है कि गन्ना में प्रति क्विंटल भाव बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं।


शांत है लस्सी

दूध 50 से 65 रुपए लीटर। दही मीठा 100 रुपए किलो, दही खट्टा 60 रुपए किलो। ऐसे में 30 रुपए प्रति गिलास पर मिलने वाली लस्सी 35 से 40 रुपए गिलास पर जा पहुंची है। उपभोक्ताओं के बीच यह कीमत ज्यादा मानी जा रही है। इसलिए उपभोक्ता मांग शून्य जैसी ही है। यही वजह है कि दैनिक मांग के हिसाब से लस्सी बनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *