:रामनारायण गौतम:
सक्ती -भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सक्ती द्वारा भाजपा जिला कार्यालय सक्ती में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया.
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी उनके बलिदान को याद करते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल जी सहित उपस्थित वक्ताओं ने सारगर्भित उद्बोधन दिया.
जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी भारत के महान राजनीतिज्ञ थे, शिक्षा विद थे और बहुत बड़े विचारक थे। वह जनसंघ जो आज भारतीय जनता पार्टी है के संस्थापक थे।
पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में थे ,लेकिन नेहरू की गलत नीतियों की वजह से उनके साथ मतभेद हुआ और वो राष्ट्रीय कांग्रेस को छोड़कर अपना अलग रास्ता अपना लिया नेहरू सरकार से इस्तीफा देकर सन 1951 में जनसंघ की स्थापना की.जब कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 लगाई थी.
तब उन्होंने इसका पुरजोर विरोध किया ,उनका नारा था कि जब देश एक है तो एक देश में दो प्रधान दो विधान और दो निशान (झंडा )कैसे हो सकता है,,, धारा 370 लगाने के बाद कश्मीर अपने को भारत से अलग बताता था।अपना अलग प्रधानमंत्री बनाकर,अलग झंडा लगाकर ,और अलग से विधानसभा बनाकर अपने को भारत से अलग करता था श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका विरोध किया और कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है धारा 370 लगाकर कैसे भारत से अलग कर सकते हैं,
यह नेहरू और कांग्रेस की साजिश है कि कश्मीर को भारत से अलग किया जाए और पाकिस्तान को कब्जा कर लेने दिया जाए. लेकिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका विरोध किया और आंदोलन करने के लिए कश्मीर जाने के लिए निकल पड़े उसे समय नेहरू के शासनकाल में कश्मीर जाने के लिए परमिट या कहे विशेष परमिशन लेना पड़ता था ।।।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी किसी तरह कश्मीर तो पहुंच गए वहां पर उनको शेख अब्दुल्ला की सरकार ने गिरफ्तार कर लिया और जेल में डाल दिया जेल में रहते हुए रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई ।।
उनकी पुण्यतिथि 23 जून को हर साल भाजपा बलिदान दिवस के रूप में मनाती आ रही है।।
उनकी मृत्यु आज भी रहस्य और विवाद का विषय है ।।
उनकी विचारधारा में राष्ट्र प्रेम सबसे पहले था, वह अपने देश की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने के लिए संघर्ष करते रहे, आज मोदी जी उन्हीं की विचारधारा को अनुसरण करते हुए देश के सांस्कृतिक विरासत का पुनर्जागरण कर रहे है.
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने किया एवं मंडल के उपाध्यक्ष श्रीमती सेवती साहू ने आभार व्यक्त किया इस अवसर भाजपा जिला पदाधिकारी सहित भाजपा के जिला मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.