कलेक्टर ने किया सम्मानित बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
हिंगोरा सिंह
अम्बिकापुर। धैर्य और कठिन परिश्रम के बल पर आप सफलता के मुकाम तक पहुंच सकते हैं, परिस्थिति कैसे भी हो आप सकारात्मक ऊर्जा और कठिन परिश्रम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। ऐसा कहना है कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (एसएससी सीजीएल) में ऑल इंडिया टॉप करने वाले श्री शुभम अग्रवाल का। उन्होंने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर विलास भोसकर से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने शुभम की सफलता पर शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया एवं बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर विलास भोसकर ने शुभम को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रथम प्रयास में एसएससी सीजीएल में ऑल इंडिया टॉप कर शहर ही नहीं पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आपकी सफलता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रेरित करेगी।
शुभम ने अपना सक्सेज मंत्र बताते हुए कहा कि सफलता के लिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है। मुझे यह सफलता एक दिन में नहीं मिली है। पिछले 6 से 7 सालों से लगातार कठिन परिश्रम की। तब जाकर यह सफ़लता मिली है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई एग्जाम दिए हैं। फर्स्ट अटेंम पास करने के बाद अगले स्टेज में निराशा हाथ लगी। लेकिन मैंने अपना मनोबल गिरने नहीं दिया। कठिन परिश्रम करता रहा जिसके बदौलत आज सफलता मिली। उन्होंने बताया कि वे मीडिल क्लास फैमिली से आते हैं आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने विकल्प के तौर पर कोचिंग क्लास भी चलाया। जिससे आर्थिक तनाव कम हुआ और कड़ी मेहनत की कलेक्टर से सम्मान मिलने पर शुभम ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुनील कुमार नायक, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर अमृतलाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर डीके कश्यप,जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, एसपीओ रविशंकर पांडेय, जिला परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Related News
हिंगोरा सिंहअंबिकापुर ।
भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के आह्वान पर महामाया मंडल व मां समलाया मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आज रानी अहिल्याबाई होल्कर की ...
Continue reading
अपर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक
हिंगोरा सिंहअम्बिकापुरकलेक्टर विलास भोसकर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सुनील नायक ने आज जिला कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिका...
Continue reading
हिंगोरा सिंह अम्बिकापुर, सरगुजा।सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के बगीचा रोड पर सड़क सुरक्षा को लेकर सीतापुर विधायक के निर्देश पर लगाया गया बेरीकेट ।सीतापुर विधानसभा...
Continue reading
अंबिकापुर में 'एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर प्रबुद्धजन संगोष्ठी
अम्बिकापुर-सरगुजा। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय एवं भारत विकास परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में एक राष्ट्र, एक चुनाव ...
Continue reading
सुशासन तिहार के तीसरे चरण में सरगुजा सहित तीन जिलों की समीक्षा
अधिकारियों को दी सख्त हिदायत
हिंगोरा सिंह
अम्बिकापुर,सरगुजा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के तीस...
Continue reading
नवीन कानूनों, साइबर अपराध एवं महिलाओ एवं बच्चों से सम्बंधित अपराधों के बारे मे दी गई जानकारी
हिंगोरा सिंह
अंबिकापुर, सरगुजा । आमनागरिकों कों विधिक जानकारी प्रदान करने एवं पुलि...
Continue reading
3036 प्रकरणों का त्वरित निराकरण
हिंगोरा सिंह
( अम्बिकापुर, सरगुजा )जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के अंतर्गत सभी न्यायालयों में 10 मई 2025 को हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत क...
Continue reading
तैयारियों का उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा
हिंगोरा सिंह
अम्बिकापुरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा एवं जिला प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने श...
Continue reading
हिंगोरा सिंह
अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड में स्थित राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) की सतत चार वर्ष से पाँच सितारा श्रेणी से सम्मानित परस...
Continue reading
कलेक्टर विलास भोसकर ने ली प्रेसवार्ताहिंगोरा सिंह
अंबिकापुर
कलेक्टर विलास भोसकर ने रविवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रेस वार्ता लेकर "सुशासन तिहार-2025 " के तीसरे चरण की श...
Continue reading
सामाजिक, नैतिक एवं नागरिक विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया था आयोजन
हिंगोरा सिंह
अम्बिकापुर
सरगुजा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत युवाओं मे जागरूकता उत्पन्न कर...
Continue reading
:हिंगोरा सिंह:
honored
अम्बिकापुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित उम्मीदवार केशव गर्ग एवं शची जायसवाल का सम्मान किया और उनके उज्ज्व...
Continue reading