NEET का अलार्म सेट कर लो: लेट हुए तो एंट्री बंद, रायपुर में 26 सेंटर तैयार

रायपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई, रविवार को आयोजित होगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिले में कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा, इसके बाद एंट्री बंद कर दी जाएगी।

निष्पक्ष परीक्षा के लिए बायोमेट्रिक पहचान और एंटी-चीटिंग सिस्टम लागू किए गए हैं। सभी केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से पहले पहुंचने और एडमिट कार्ड के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बैठक में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *