जिला न्यायालय एवं सिटी कोतवाली के मध्य स्थित गुप्ता एसोसिएट्स कार्यालय में चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

सूरजपुर / जिला मुख्यालय में बीती रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा गुप्ता एसोसिएट्स, वकील कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 08, सूरजपुर स्थित कार्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उक्त कार्यालय अधिवक्ता राकेश कुमार गुप्ता, अधिवक्ता पुनीत गुप्ता एवं अधिवक्ता सुमीत गुप्ता का कार्यालय है।

चोरों ने कार्यालय के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया, कार्यालय के दराजों को क्षतिग्रस्त किया तथा लगभग ₹1.15 लाख नकद राशि चोरी कर ली।विशेष रूप से यह कार्यालय शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है, जहां एक ओर जिला एवं सत्र न्यायालय तथा ठीक सामने सिटी कोतवाली, सूरजपुर स्थित है। ऐसे क्षेत्र में चोरी की घटना होना शहर की सुरक्षा व्यवस्था, रात्रिकालीन पुलिस गश्त एवं निगरानी प्रणाली की प्रभावशीलता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।यदि न्यायालय एवं कोतवाली के मध्य स्थित क्षेत्र भी अपराधियों की पहुंच से सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है। यह घटना अपराधियों के बढ़ते हौसले और पुलिस गश्त व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को उजागर करती है।पुलिस प्रशासन से मांग की जाती है कि घटना की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा शहर में प्रभावी रात्रिकालीन पेट्रोलिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए।राकेश कुमार गुप्ता, अधिवक्तापुनीत गुप्ता, अधिवक्तासुमीत गुप्ता, अधिवक्तागुप्ता एसोसिएट्स, सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *