युवक की हत्या से..इलाके में सनसनी

रमेश गुप्ता दुर्ग.. कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक की हत्या के बाद इलाके में दहशत फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने राजीव नगर निवासी जितेश ठाकुर (20) पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।केजू राइस मिल के पास हुआ हमलाजानकारी के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे के आसपास केजू राइस मिल के पास हुई। बताया जा रहा

है कि कुछ अज्ञात लोगों ने जितेश ठाकुर पर अचानक हमला कर दिया। हमले में राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर भी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जितेश ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल और नेहरू ठाकुर की हालत नाजुक बताई जा रही है।हत्या के बाद पुलिस अलर्ट मोड परमामले की सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस की कोतवाली थाना टीम और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।CCTV फुटेज खंगाल रही

पुलिसआरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश सहित कई एंगल पर जांच*प्रारंभिक जांच में पुलिस पुरानी रंजिश और आपसी विवाद समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *