दिलीप गुप्ता सरायपाली= पार्टी के एक छोटे कार्यकर्ता के जन्मदिवस पर प्रदेश स्तरीय पार्टी नेता का शामिल होना व एकसाथ बैठकर केक काटकर खिलाना व खाना एक सुखद अनुभूति के साथ साथ समर्पण की भावना को भी प्रदर्शित करता है ।

यह अवसर सरायपाली में विगत 4 मई को रायपुर जाते समय छत्तीसगढ़ के प्रथम पूर्व उपमुख्यमंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता टी एस सिंहदेव जिन्हें बाबा जी के नाम से प्यार व आत्मीयता से पुकारा जाता है उनका अग्रसेन चौक में राहुल बग्गा एवं उनके साथियों द्वारा जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया गया।इस विशेष अवसर पर जमीनी कार्यकर्ता व सिंहदेव के करीबी राहुल बग्गा का जन्मदिवस भी था, जिसके उपलक्ष्य में सिंहदेव द्वारा में केक काटकर राहुल को खिलाया व स्वयं भी खाए ।

इस अवसर पर अन्य कांग्रेसजनो द्वारा भी बधाई दी व सभी ने मिलकर राहुल बग्गा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रदान कीं।राहुल बग्गा एवं उनके साथियों ने श्री सिंहदेव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और उनके स्नेह व मार्गदर्शन को अपने लिए प्रेरणास्रोत बताया।