वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्ररथ वर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित, खरोरा में हुआ अभिनंदन

खरोरा: नगर के वरिष्ठ पत्रकार लेखक गजेंद्ररथ वर्मा गर्व को साउथ एशिया जनसरोकार सम्मान 2026 से अलंकृत होने पर छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ खरोरा इकाई के पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया।
पत्रकारिता के 200 साल का महोत्सव पूरा देश मना रहा है, इस मौके पर अंबिकापुर में आयोजित साउथ एशिया जनसरोकार सम्मान समारोह के ऐतिहासिक आयोजन में गजेंद्ररथ को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
सीपीएम की नगर खरोरा इकाई ने गजेंद्ररथ के नगर आगमन पर अभिनंदन किया और बधाइयां दी।
प्रदेश की एकमात्र प्रादेशिक पत्रकार संगठन छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ लगातार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों, ब्लॉक और तहसील इकाइयों में पत्रकार हितों के लिए प्रतिबद्ध है यह महासंघ बीते तीन वर्षों से लगातार पत्रकार और ग्रामीण संवाददाताओं के लिए वेलफेयर सोसायटी के रूप में काम कर रही है।
सीपीएम की नगर खरोरा इकाई के वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी सूरज सोनी, सीपीएम खरोरा अध्यक्ष लोमश देवांगन, उपाध्यक्ष रोहित वर्मा, उपाध्यक्ष श्रवण भोई, सचिव देवेंद्र पंसारी, कोषाध्यक्ष संजय सेन कार्यकारणी मंडल के दिनेश यादव, शेखर देवांगन सहित सभी साथियों ने गजेंद्ररथ को बधाई दी और पत्रकारिता में राष्ट्रीय पहचान व सम्मान को उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *