कई स्टील टंकी अधूरी व निर्माण में भारी भ्रष्टाचार
सरायपाली। क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने बजट सत्र के दौरान नगर पालिका सरायपाली में पेयजल आपूर्ति हेतु व्यय राशि का मुद्दा उठाया। विधायक चातुरी नंद के सवाल के जवाब में नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री अरुण साव ने जानकारी दी कि वर्ष 2022-23 से 15 फरवरी 2025 तक सरायपाली नगर पालिका परिषद में नवीन बोरवेल खनन एवं पेयजल आपूर्ति हेतु अधोसरंचना मद से 2.27 लाख, 15वां वित्त आयोग से 82.83 लाख रूपये व्यय किया गया है। इसी तरह स्टील पानी टंकी निर्माण हेतु 15वां वित्त आयोग से 1 करोड़ 21 लाख रूपये व्यय किया गया है। 15वा वित्त आयोग 8 जगहों में स्टील पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है जो कि अपूर्ण है।
इस सम्बन्ध में मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक चातुरी नंद ने कहा कि सरायपाली नगर पालिका में भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेयजल आपूर्ति हेतु डीजल एवं अन्य मद में करोड़ों रुपए फूंका जा रहा है परंतु वर्ष 2022-23 से अब तक एक भी बोरवेल का खनन नहीं किया गया है जिससे साबित होता है कि पालिका प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त है और इसी उद्देश्य की पूर्ति खातिर करोड़ों रुपए बहाया जा रहा है और जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
विधायक चातुरी नंद ने कहा कि सरायपाली में जो स्टील पानी टंकी बनाई जा रही है उसमें भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सरायपाली की जनता आज भी पानी के लिए तरस रही है लेकिन स्थाई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। उन्होंने स्टील पानी टंकी निर्माण की जांच की मांग भी मंत्री जी से की है।
विदित हो कि सरायपाली में पेयजल आपूर्ति का मुद्दा भी नगरीय निकाय चुनाव में गूंजा था। कांग्रेस ने इसे मुद्दा भी बनाया था ।
Related News
सरायपाली महिला सशक्तिकरण का प्रमुख केंद्र
विधायक ने रखी रेल लाईन व लिंक रोड निर्माण की मांग
दिलीप गुप्ता
सरायपाली :- "छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने लगभग सवा साल हो गए इन सवा स...
Continue reading
सरायपाली: अंचल के ग्राम सिंघोडा में आयोजित संत गुरु रविदास जी की जयंती कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चातुरी नंद शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास जी की छायाचित्र में माल्य...
Continue reading
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल वीके सक्सेना अभिभाषण के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जमकर हंगामा किया।अभिभाषण शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मुख्यमंत्र...
Continue reading
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में 25 फरवरी को काफी समय से लंबित कैग की 14 रिपोर्ट पेश की जाएंगी। सत्र 27 फरवरी तक चलेगा। जिसमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यवाही स्थगित रह...
Continue reading
सरायपाली भी क्या कांग्रेस मुक्त होगी ?दिलीप गुप्ता
सरायपाली। साल भर पहले राज्य में कांग्रेस की स्पस्ट बहुमत की सरकार थी । राज्य गठन के बाद पहली सरकार स्व.अजित जोगी के नेतृत्व...
Continue reading
राखी चौहान पहले भी निष्काषित हो चुकी है
दिलीप गुप्ता
सरायपाली। नगरपालिका निकाय चुनाव में सरायपाली के 8 वार्डो में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 9 बागी प्र...
Continue reading
त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय चुनाव से डरकर भाजपा ने तारीख आगे बढ़ाई
नगरीय चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष ने किया चुनाव प्रचार
दिलीप गुप्ता
सरायपाली। प्रदेश के भाजपा सरकार प्रदेश में प...
Continue reading
सरायपाली : क्षेत्रीय विधायक चातुरी ने ग्राम जोगनीपाली में आयोजित शिवा क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक चातुरी नंद के फुटबॉल ग्राउंड पहुंचने पर आयोजक टीम और...
Continue reading
समाज के उत्थान और छत्तीसगढ़ विकास के लिए यादव समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग
दिलीप गुप्ता
सरायपाली। छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगभग 30 लाख की आबादी वाले यादव समाज को मंत्रिमंडल में...
Continue reading
छत्तीसगढ़ चौहान सेना द्वारा किया जा रहा आयोजन
दिलीप गुप्तासरायपाली। छत्तीसगढ़ चौहान सेना द्वारा स्व बी एस भाटिया स्मृति अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का 2 दिवसीय आय...
Continue reading
बिलासपुर। जिले सहित कई जिलों में नशे के सामानों की तस्करी करने वालों का सरगना संजीव उर्फ सुच्चा सिंह छाबड़ा को पुलिस ने मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया है। करीब 20 साल पहले ब...
Continue reading
रायपुर। विधानसभा परिसर में शुक्रवार को कांग्रेस के विधायकों और रायपुर के पत्रकार सुनील नामदेव के बीच खूब बहस हुई। ये पूरा विवाद कैमरे पर रिकॉर्ड हो गया। दरअसल, विधानसभा में कानून व...
Continue reading