RSS- आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया जिला स्तरीय पथ संचलन

जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत

दुर्जन सिंह
बचेली। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी, मंगलवार को पथ संचलन निकाला गया। सर्वप्रथम नगर के हॉकी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस का ध्वजारोहण कर तत्पश्चात भारतमाता की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित आरएसएस कार्यकर्ताओ का पंथसंचालन शुरू हुआ।

हॉकी मैदान से आरएसएस कार्यकर्ताओं का दो दल अलग-अलग दिशाओं में निकला। पहला दल श्रमवीर चैक, हाईटेक कॉलोनी, लेबरहटमेंट पुराना मार्केट, गौरव पथ मुख्य मार्ग होते हुए एनएमडीसी प्रवेश द्वार पहुचे। दूसरा दल हॉकी मैदान से राजीव गांधी चैक, अस्पताल चैक, सुभाष नगर, बंगाली कैंप कैम्प नंबर 2, गौरव पथ मुख्य मार्ग, हनुमान मंदिर बजरंग चैक होते हुए, एनएमडीसी प्रवेश द्वार से घड़ी चैक में दोनों दलों का मिलन और फिर मैदान में वापस पहुंचे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने प्रारंभ वर्ष 1925 से प्रमुख पर्व एवं उत्सवों के अवसर पर संघ शक्ति प्रकटीकरण हेतु संचलन आयेाजित करता आ रहा है।

Related News

प्रमुख वक्ता पुर्णेन्दु सक्सेन ने बौद्विक में समस्त श्रोताओ को संबोधित करते हुए एकजुट रहकर राष्ट्रहित के कार्य करने को प्रेरित किया। राष्ट् विरोधी विघटनकारी शक्तियों की चाल मे ंना आकर सनातनियो को एकजुट रहने की बात कही। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना से लेकर संघ समाज के हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी को बताया।

अयप्पा सेवा समिति के सचिव जिजिल बालन, विभाग संचालक जितेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला संचालक संतोष महापात्र, नगर संचालक अशोक निषाद इस पथ संचलन मं महत्वपूर्ण अवसर पर सहभागी बने। इस पंथ संचलन में बड़़े तो शामिल थे ही छोटे-छोटे बच्चे भी इसका हिस्सा रहे।

Related News