Road Safety Month 2026 : रक्तदान-महादान और हेलमेट से जीवन रक्षा : दुर्ग पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह में पेश की मानवता की मिसाल

Road Safety Month 2026

Road Safety Month 2026 : दुर्ग : रमेश गुप्ता 04.01.2026 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, विजय अग्रवाल के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय ‘सड़क सुरक्षा माह 2026’ (1 जनवरी से 31 जनवरी) का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 4 जनवरी को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए एक विशेष “रक्तदान शिविर” का आयोजन किया गया।

Road Safety Month 2026 : रक्तदान और सम्मान
सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों की जान बचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में यातायात पुलिस के जवानों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। शिविर में कुल 38 लोगों ने रक्तदान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्तदान करने वाले नागरिकों एवं पुलिस जवानों को प्रमाण पत्र और हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

100 चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरण
जागरूकता अभियान के तहत नेशनल हाईवे पर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले 100 चालकों को रोका गया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जीवन रक्षा के लिए हेलमेट की उपयोगिता समझाई और भविष्य में नियमों के पालन की समझाइश देते हुए उन्हें निशुल्क हेलमेट वितरित किए।

जनभागीदारी पर जोर और शपथ
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस के साथ जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि यातायात नियमों का पालन प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से शुरू करना होगा। साथ ही स्कूल-कॉलेज प्रबंधन, पेट्रोल पंप संचालकों और सामाजिक संस्थाओं को भी इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट बांधने और नशा करके वाहन न चलाने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थिति
इस आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा, यातायात निरीक्षक पी डी चंद्रा, जनक राम कुरे, तापेशवर नेताम, युवराज साहू, प्रकाश कांत, अजय भसीन (महामंत्री, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स), दिशा सामाजिक संस्थान, आशीर्वाद ब्लड बैंक के संचालक विकाश जायसवाल एवं उनकी टीम, BSP की नुक्कड़ नाटक टीम, गौ सेवा समिति तथा यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *