फरार आरोपियों की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम

बिलासपुर, 16 अप्रैल 2026/वरिष्ठ पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध प्रकरणों के फरार आरोपियों की सूचना देने वालों के लिए 5-5 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की गई है। थाना सकरी में दर्ज अपराध प्रकरण के आरोपी प्रशांत तिवारी, उम्र 30 वर्ष, निवासी काठाकोनी एवं रोनक धु्रर्वे, उम्र 40 वर्ष, निवासी आसमा सिटी सकरी, थाना तोरवा में दर्ज अपराध प्रकरण के आरोपी मोनिस हटकेश्वर, वासू हटकेश्वर, हनी हटकेश्वर निवासी बापूनगर एवं पवन कुमार यादव, ग्राम डूउंगा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर चांपा, हिम बहादूर सोनार, निवासी सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), थाना कोटा में दर्ज अपराध प्रकरण के आरोपी धार्मिक भाई सवन्नी, निवासी राधाकृष्णा अपार्टमेंट सीसीबी सूरत, जिला सूरत (गुजरात), संतोष कुमार पोर्ते निवासी जेमरा, थाना पाली, जिला कोरबा एवं थाना तखतपुर में दर्ज अपराध प्रकरण के आरोपी परमेश्वर वैष्णव, निवासी जनकपुर रोड, थाना तखतपुर, थाना बिल्हा में दर्ज अपराध प्रकरण के आरोपी गुरूजी उर्फ मेवालाल टण्डन, उम्र 55 वर्ष, निवासी बीरगांव, थाना मुंगेली जिला मुंगेली के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर बिलासपुर 9479193002, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07758-228504, मो.नं. 9479193099, थाना प्रभारी सकरी मो.नं. 9479191721, तोरवा मो.नं. 9479193021, कोटा मो.नं. 9479193028, तखतपुर मो.नं. 9479193027, बिल्हा मो.नं. 9479193038 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *