सुशासन का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे, ये हमारी भी जवाबदेही – देवेन्द्र तिवारी
review meeting
:राजेश राज गुप्ता:
बैकुण्ठपुर – भाजपा जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर में संगठनात्मक गतिविधियों के लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुआ। अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी व डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर बैठक प्रारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े, राजेश सिंह, अनिता तिवारी, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू, जिला मंत्री बसंत राय, नवरतन पाण्डेय, रामकृष्ण शर्मा, जिला संवाद प्रमुख विमलकांत गुप्ता, पूर्व नपाध्यक्ष कुंती चक्रधारी, वरिष्ठ नेता अवधबिहारी जायसवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामप्रताप मरावी उपस्थित रहें।

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने पदाधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि, केन्द्र एवं राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को आम जनता तक पहंुचाने में पार्टी कार्यकर्ता,स्थानीय जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है. भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का लाभ समाज के सर्वांगीण विकास में दिखे. इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सजग रह कर क्रियान्वयन हेतु प्रयास करना होगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत आम जनता के समस्याओं को लेकर जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र की समस्याओं के निदान हेतु प्रशासनिक अमला लगातार आमजन के संपर्क में हैं. समस्याओं के त्वरित निदान हेतु सरकार ने योजनाबद्ध तरीके कार्य हेतु निर्देश दिया है.अब शिविरों में ही जनता की समस्याओं त्वरित निदान होगा। कार्यकर्ताओं को भी केंद्र एवं राज्य की मंशा के अनुरूप अंत्योदय के लिए जमीनी स्तर पर जाने की आवश्यकता है।

एक देश एक चुनाव को लेकर प्रमुख स्थानों पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाए, केंद्र द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन पर व्यापक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जाए.
जिले स्तर पर संगठन एवं जनता के हितों से जुड़े कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई.
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, एक राष्ट्र एक चुनाव एक क्रांतिकारी कदम है, जो भारत के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और कुशल बना सकता है इससे न केवल सरकार के कार्यो में निरंतरता आएगी, बल्कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता भी और ज्यादा सृदृढ़ होगी।
जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मंडलवार समीक्षा किया। इसमें पार्टी स्थापना दिवस, डाॅ.भीमराव अम्बेडकर जयंती, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात सहित आगामी कार्योक्रमों के लिए मार्गदर्शन किया।
अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष रामप्रताप मरावी ने पहले वक्फ बोर्ड अधिनियम केवल लूटने का काम कर रहा था, किन्तु अब मोदी सरकार द्वारा पारित संशोधन बिल गरीब पीड़ित और वंचित मुसलमान के हक के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
इस बैठक मे जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, युवा मेर्चा जिलाध्यक्ष हितेश सिंह, धीरेन्द्र साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेन्द्र राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, दीपा विश्वकर्मा, मनेजर राजवाड़े, संजय चिकनजूरी, किशोर सिरदार, रामलखन यादव, नरेश्वर रजक, सुभाष साहू, अरशद खान, मनोज साहू,मंजू जिवनानी,रिता यादव,सविता मिश्रा, शारदा गुप्ता, रामशंकर साहू, रामसुदंर राजवाड़े, राजेन्द्र चक्रधारी, अमलू सिरदर, जगनारायण साहू, रवि त्रिपाठी, सुरेश राजवाड़े, रमेश तिवारी, दिलीप राजवाड़े, रोशन राजवाड़े, मुन्ना चक्रधारी, शंकर सोनी, राजेश सोनी, राकेश गुप्ता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।