चारामा ब्लॉक में उपचुनाव की तैयारियां पूरी: अधिकारियों की मौजूदगी में मतदान दल सामग्री लेकर रवाना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चारामा | 31 मई 2026
​चारामा ब्लॉक में 1 जून को होने वाले उपचुनावों के लिए प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार, 31 मई को अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) चारामा के नेतृत्व में नगर पंचायत चारामा के वार्ड क्रमांक 13 में पार्षद पद के उपचुनाव हेतु मतदान दलों को मतपेटी और सभी आवश्यक मतदान सामग्रियों का वितरण किया गया।
​अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ सामग्रियों का वितरण
​सामग्रियों के वितरण और रवानगी के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) हेमंत नेताम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) गोपाल सिंह कंवर,मास्टर ट्रेनर विहार कुंजम, केजूराम सिंह,

सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी मतदान दलों को अधिकारियों की मौजूदगी और पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटियां व सामग्रियां सौंपकर मतदान स्थलों के लिए रवाना किया गया।
​वार्ड क्रमांक 13 में बना विशेष ‘पिंक बूथ’
​नगर पंचायत चारामा के वार्ड क्रमांक 13 के लिए शासकीय कन्या शाला को मतदान केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र की खास बात यह है कि इसे पूरी तरह से ‘पिंक बूथ’ के रूप में तैयार किया गया है, जहाँ मतदान संपन्न कराने वाले दल में सभी अधिकारी व कर्मचारी महिलाएं शामिल हैं।
​किशनपुर में सरपंच पद के लिए बंटी मतपेटियां
​इसी कड़ी में ग्राम पंचायत किशनपुर में सरपंच पद के लिए होने वाले उपचुनाव हेतु तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ला द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय से सभी मतदान कर्मचारियों को मतपेटियों का वितरण कर सुरक्षा के साथ रवाना किया गया।
​कल सुबह 7 बजे से मतदान, तुरंत बाद होगी मतगणना
​उपचुनाव के लिए मतदान 1 जून को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा। ग्राम पंचायत किशनपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद वहीं पर मतगणना (वोटों की गिनती) की जाएगी। प्रशासन और पुलिस बल ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
​रिपोर्ट: अनूप वर्मा, जनधरा न्यूज़ (चारामा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *