:अरविंद मिश्रा:
बलौदाबाजार: युवा समाज सेवी प्रणम्य पांडेय के समाजिक कार्य को देखते हुए
उन्हें राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के संगठन सचिव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा के निर्देश एवम सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी के अनुशंसा पर सर्व ब्राह्मण युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत शर्मा ने युवा समाजसेवी प्रणम्य पांडेय को राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया है।

प्रणम्य पांडेय ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा सहित सभी वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे और समाज हित में काम करेंगे.
इस नियुक्ति पर उनके शुभचिंतक एवम समाज के वरिष्ठजनों ने बधाई दी है।