उन्नाव : प्रधानमंत्री मोदी का 24 मई को संभावित दौरा

लखनऊ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को उन्नाव के संभावित दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को डीएम और एसपी ने एक्सप्रेसवे का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जानकारी के मुताबिक करीब 63 किलोमीटर लंबे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी के हाथों कराया जाएगा। इस परियोजना को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद कानपुर और लखनऊ के बीच यात्रा और तेज व सुगम होगी।

प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। संभावित दौरे को देखते हुए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *