छट्टी मनाकर लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप पलटी, हादसे में 8 घायल, 2 को प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर।

चरामा| चरामा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरी में सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। डौंडी क्षेत्र के रतनभट्ट से सोमवार की सुबह 06 बजे छुट्टी का कार्यक्रम निपटाकर वापस लौट रहे थे, पिकअप चालक सत्यजीत धनकर को चक्की आ गई और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, पिकअप के पलटते ही आसपास उपस्थित ग्रामीणों की सहायता से सभी को सुरक्षित पिकअप से बाहर निकाला गया और तत्काल एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों के माध्यम से सभी को चारामा अस्पताल लाया गया, सभी का प्राथमिक उपचार किया गया,जिनमें से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल कांकेर रेफर किया गया है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी ग्रामीण डौंडी के रतनभट्ट में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सोमवार तड़के करीब 5:00 बजे वे अपनी निजी पिकअप से वापस ग्राम बारगरी और चरामा की ओर लौट रहे थे। सुबह करीब 6:30 बजे जब वाहन ग्राम पुरी के पास पहुँचा, तब चालक सत्यजीत धनकर को अचानक नींद की झपकी आ गई। पलक झपकते ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा।इस घटना मे निहाल पिता निरंजन 8 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 चारामा, बिन्दा धनकर पिता शिकारी धनकर निवासी 40 वर्ष निवासी कांकेर, संतोषी धनकर 45 वर्ष निवासी कांकेर, विनीता नायक 50 वर्ष निवासी कांकेर सभी भंडारी पारा, गोकर्ण धनकर पति कार्तिक राम 55 वर्ष निवासी बारगरी, सोनी धनकर पिता ईश्वर राम 18 वर्ष बारगरी नयापारा कार्तिक पिता गिरधारी बारगरी 73 वर्ष और उमाधानकर पति गजेंद्र 52 वर्ष निवासी कानापोड़ चारामा सहित वाहन चालक सत्यजीत को भी चोटे आयी, पिकअप में अन्य लोग भी सवार थे जिसमें से एक छोटे से 2 साल के बच्चे को भी सिर पर हल्की चोट आयी,

चरामा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर रेफर कर दिया है। चरामा पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *