आयुष शर्मा बने भाजयुमो के जिला मंत्री युवाओं में हर्ष की लहर

भाजयुमो ने विस्तार करते हुए पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों में सुशोभित किया है जिसमें आयुष शर्मा को उनके पार्टी के प्रति समर्पण और निष्ठा को देखते हुए जिला मंत्री का पद दिया है और पार्टी प्रमुखों ने आशा जताई है कि आयुष शर्मा इस पद की गरिमा को ध्यान में रखकर पार्टी के प्रति और अच्छे से काम करेंगे और जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे।

अपने इस नियुक्ति पर जिला मंत्री आयुष शर्मा ने
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय , भाजपा जिला बलौदाबाजार भाटापारा शीर्ष नेतृत्व ,मान. बृजमोहन अग्रवाल सांसद,छ. ग.शासन के केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा , श्रीमती लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा सांसद, गौरीशंकर अग्रवाल पुर्व विधानसभा अध्यक्ष, शिवरतन शर्मा , पूर्व विधायक, प्रमोद शर्मा प्रदेश प्रवक्ता, मान. डॉ सनम जांगड़े प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, राहुल टिकरिहा प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो, जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद यादव ,जिला महामंत्री भाजपा कृष्णा अवस्थी , जिला महामंत्री भाजपा मान विजय यादव ,जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु ,जिला भाजयुमो अध्यक्ष प्रणम्य पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि,आप सभी ने मुझ जैसे कार्यकर्ता पर विश्वास जताया आप सभी द्वारा दिए गए जिला मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा का दायित्व को पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *