चारामा
शहर के व्यस्ततम बिरसा मुंडा चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मधुमक्खियों के एक झुंड ने राह चलते 60 वर्षीय बुजुर्ग हरी राम साहू निवासी लखनपुरी पर अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने बुजुर्ग को बुरी तरह घेर लिया और उन्हें सैकड़ों डंक मारे। कुछ लोग तमास बीन बनकर घटना को देखते रहे, वही तभी दरगाहन निवासी पुलिस जवान ललित कुंजाम ने पास के दुकान से त्रिपाल लेकर बुजुर्ग को उड़ाया और जीतेन्द्र खत्री निवासी बारगारी चारामा ने आग जलाकर मधु मखियो को दूर भगाया,
इस दौरान सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली भी सामने आई, जहाँ वक्त पर मदद न मिलने से सिस्टम की पोल खुल गई।
108 एम्बुलेंस की खुली पोल
हैरानी की बात यह रही कि आपातकालीन सेवा 108 को सूचना देने के बावजूद समय पर कोई मदद नहीं मिल सकी। सरकारी दावों के विपरीत, ऐन मौके पर सिस्टम नदारद दिखा।108 को फ़ोन करने पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर फ़ोन काट दिया।
अंततः ललित कुंजाम ने खुद की स्कूटी पर घायल बुजुर्ग को चारामा अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर
अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, बुजुर्ग के शरीर पर अनगिनत डंक के निशान हैं। प्राथमिक उपचार किया गया।
वही इस घटना के बाद से आमं जन ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों पर लगे मधुमक्खियों के छत्तों को जल्द से जल्द हटवाया जाए।ताकि ऐसी घटनाये बार बार घटित ना हो।