आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में OpenAI ने एक ऐसा धमाका किया है जिसने ग्राफिक डिजाइनिंग और फोटो एडिटिंग के भविष्य को पूरी तरह बदल दिया है। कंपनी ने ChatGPT Images 2.0 पेश किया है जो पुराने वर्जन के मुकाबले न सिर्फ तेज है बल्कि इसमें सोचने और समझने की इंसानी क्षमता भी जोड़ी गई है। यह नया इमेज जनरेटर इंटरनेट से लाइव जानकारी खोजकर उसे विजुअल्स में ढालने की ताकत रखता है जिससे अब प्रोडक्शन लेवल के हाई-क्वालिटी ग्राफ़िक्स बनाना बच्चों का खेल हो गया है। तकनीकी गलियारों में इसे विजुअल कामों के लिए सबसे बेहतरीन एंड-टू-एंड ऑटोमेशन टूल माना जा रहा है।
फोटोशॉप और कैनवा को सीधी चुनौती और प्रोफेशनल फीचर्स
OpenAI ने इस बार Images 2.0 को किसी सामान्य टूल की तरह नहीं बल्कि प्रोफेशनल इमेज एडिटिंग ऐप्स के विकल्प के तौर पर उतारा है। यह नया सिस्टम चुटकियों में किसी भी फोटो का बैकग्राउंड हटा सकता है और जरूरत के हिसाब से आस्पेक्ट रेश्यो को बदल सकता है। सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह एक साथ 2K रिजॉल्यूशन में आठ अलग-अलग इमेज बनाकर दे सकता है जो अब तक किसी भी एआई टूल के लिए बड़ी चुनौती थी। जटिल इन्फोग्राफिक्स और वैज्ञानिक डायग्राम बनाने में इसे महारत हासिल है और यह कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में सटीक टेक्स्ट लिखने की क्षमता रखता है।
किसे मिलेगा ‘सोचने वाली इमेज’ का एक्सेस और क्या है खास
Images 2.0 को सभी ChatGPT यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है लेकिन इसकी असली ताकत यानी ‘रीजनिंग मोड’ पर पाबंदी लगाई गई है। सोचने की क्षमता वाला विशेष मोड केवल Plus, Pro, Business और Enterprise जैसे प्रीमियम प्लान सब्सक्राइबर्स ही इस्तेमाल कर पाएंगे। यह नया वर्जन प्रॉम्प्ट में दिए गए बारीक निर्देशों का बारीकी से पालन करता है जिससे यूजर्स को वही आउटपुट मिलता है जिसकी उन्होंने कल्पना की होती है। तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि इस अपडेट के बाद अब क्रिएटिव इंडस्ट्री में एआई का दखल और भी ज्यादा गहरा होने वाला है।