मजदूर दिवस पर अरुण साव का कांग्रेस पर प्रहार, सुशासन तिहार और बोरे बासी को लेकर कही बड़ी बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मेहनत से ही विकसित भारत का सपना पूरा हो रहा है और सरकार उनके लिए सुरक्षित वातावरण तैयार कर रही है। साव ने जानकारी दी कि प्रदेश में आज से 10 जून तक सुशासन तिहार मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री से लेकर निचले स्तर के अधिकारी सीधे जनता से संवाद करेंगे और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे।

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस के बोरे बासी अभियान को दिखावा करार देते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग नियमित रूप से बोरे बासी खाते हैं, लेकिन कांग्रेस ने इसे केवल एक दिन का नाटक बना दिया है। साव ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कांटा-चम्मच से बासी खाकर राजनीति कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की बैठकों और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के दौरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता और जनहित के मुद्दों से पूरी तरह कट चुकी है, इसलिए इन गतिविधियों का कोई सार्थक परिणाम नहीं निकलेगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *