रायपुर के सड्डू में ‘VIP फैमिलिया’ लॉन्च: 300 एकड़ की वीआईपी सिटी में आशियाने के साथ मिलेगा बिजनेस का शानदार मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी आरसीपी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने राजधानी के सड्डू इलाके में अपने प्रीमियम प्रोजेक्ट ‘वीआईपी सिटी’ के भीतर एक नए वेंचर “VIP फैमिलिया” की शुरुआत की है। लगभग 35 वर्षों से रियल एस्टेट क्षेत्र में विश्वसनीयता का पर्याय बनी यह कंपनी इस नए प्रोजेक्ट के जरिए परिवारों को आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त लाइफस्टाइल देने जा रही है, जहां रहने के लिए आलीशान स्पेस के साथ व्यापार के बेहतरीन अवसर भी उपलब्ध होंगे।

300 एकड़ में फैली सुरक्षित और भव्य ‘वीआईपी सिटी’ के भीतर आकार ले रहे इस नए प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी यूएसपी इसका खुला और हवादार डिजाइन है। ‘VIP फैमिलिया’ में कुल 94 प्रीमियम फ्लैट्स और 4 भव्य पेंटहाउस का निर्माण किया जा रहा है। यहां खरीदारों के लिए 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK के बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। खासकर 2 BHK और 3 BHK फ्लैट्स को अत्यधिक कारपेट एरिया और वेंटिलेशन को ध्यान में रखकर बेहद स्पेसियस बनाया गया है। इसके साथ ही, कमर्शियल एक्टिविटीज को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट में 22 आधुनिक दुकानों का प्रोविजन भी रखा गया है, जो यहां बिजनेस शुरू करने वालों के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है।

विश्वस्तरीय सुख-सुविधाओं की बात करें तो इस परिसर में एक भव्य एंट्रेंस लॉबी, पार्सल रूम और सुचारू आवागमन के लिए 4 हाई-स्पीड लिफ्ट लगाई जा रही हैं। यह नया प्रोजेक्ट वीआईपी सिटी के सुरक्षित और गेटेड कम्युनिटी के अंदर स्थित है, जहां पहले से ही 300 से अधिक परिवार खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। परिसर के भीतर बच्चों के लिए प्ले-एरिया, खूबसूरत लैंडस्केप गार्डन और 24 घंटे की चुस्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध है। कनेक्टिविटी को आसान बनाने के लिए 120 फीट चौड़ी मुख्य सड़क और सोसाइटी के अंदरूनी हिस्से में भी चौड़ी सड़कों का जाल बिछाया गया है।

प्रोजेक्ट की लोकेशन इसकी सबसे बड़ी ताकत है। रिंग रोड नंबर 3 से सीधे जुड़े होने और प्रतिष्ठित भवंस स्कूल के ठीक सामने स्थित होने के कारण यहां से शहर के प्रमुख हॉस्पिटल्स, शैक्षणिक संस्थान और बड़े कमर्शियल मार्केट्स बेहद नजदीक हैं। यही वजह है कि रहने और भविष्य के निवेश (इन्वेस्टमेंट) दोनों ही लिहाज से रियल एस्टेट मार्केट में इसे एक बेहतरीन और मुनाफे का सौदा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *