National Update : मां का जिक्र आने पर नायडू की आंखों से झलके आंसू

National Update :

National Update : मां का जिक्र आने पर नायडू की आंखों से झलके आंसू

 

National Update : नयी दिल्ली !  राज्य सभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू की आंखों से सोमवार को अपने विदाई समारोह के दौरान उस समय आंखों से आंसू झलक गये जब तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ बाय्रन ने एक दुर्घटना का जिक्र किया जिसमें श्री नायडू की मां की मृत्यु हो गयी थी।

National Update : राज्य सभा में  नायडू के विदाई समारोह के दौरान श्री ब्रायन ने एक कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि संयुक्त आंध्र प्रदेश में एक समय में किसान परिवारों की संपन्नता बैलों की जोड़ी से मापी जाती थी। किसी के घर में एक जोड़ी बैल होते थे, किसी के घर में दो, तो किसी के घर छह-सात जोड़ी बैल भी होते थे, जिसके घर में जितने जोड़ी बैल होते थे, वह परिवार उतना ही अमीर होता था।

also read : Parthiv Shivling : पप्पू के निवास पर 11सौ पार्थिव शिवलिंग का पूजा अर्चना रुद्राभिषेक के साथ किया गया महाआरती पूजन

National Update : ऐसे ही एक परिवार के पास केवल एक जोड़ी बैल थे। एक दिन बैलों की जोड़ी में से एक बैल एक महिला के पीछे दौड़ पड़ा। महिला की गोद में एक वर्ष का एक बच्चा भी था। बैल ने इस महिला को सींग मारकर गिरा दिया और घायल कर दिया। बच्चा गोद से गिर गया। इस महिला को बाद में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गयी। श्री ब्रायन ने कहा, “ सर, यह आपकी कहानी है। वह महिला आप की मां थी और वह बच्चा आप थे।”

National Update : इस दौरान सदन में पूरी तरह से शांति छायी रही। कहानी सुनने के बाद श्री नायडू की आंखों में आंसू झलक आये। उन्होंने अपना चश्मा उतारा और अपने रुमाल से आंसू पोंछे। इसके बाद श्री ब्रायन ने अपना वक्तव्य पूरा किया।

https://jandhara24.com/news/109790/the-dead-body-of-the-middle-aged-found-in-the-breaking-kachana-pond-sensation-spread-in-the-area/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU