सांसद और पायलट राजीव प्रताप रूडी की सूझबूझ: खराब मौसम में फंसी इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

नई दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6497 गुरुवार को आसमान में बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। विमान जब लैंडिंग की प्रक्रिया में था, तभी खराब मौसम और भारी टर्बुलेंस के कारण वह हवा में हिचकोले खाने लगा। इस संकटपूर्ण स्थिति में विमान की कमान संभाल रहे अनुभवी कमर्शियल पायलट और बिहार के सारण से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने धैर्य का परिचय दिया। उन्होंने पटना में लैंडिंग का जोखिम न लेते हुए विमान को सुरक्षित तरीके से लखनऊ डायवर्ट किया।

पटना में लैंडिंग के कई असफल प्रयासों और वाराणसी से क्लियरेंस न मिलने के बाद कैप्टन रूडी ने लखनऊ में विमान को सुरक्षित उतारा। विमान के रनवे पर रुकते ही उन्होंने केबिन से घोषणा की कि अब आप ताली बजा सकते हैं, आप सुरक्षित लैंड कर चुके हैं। यह सुनकर डरे हुए यात्रियों ने राहत की सांस ली और तालियां बजाकर कैप्टन का आभार जताया। यात्रियों ने रूडी की शांत कार्यशैली और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की जमकर सराहना की। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद होने के बावजूद रूडी नियमित रूप से पायलट के रूप में अपनी सेवाएं देते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *