विधायक दीपेश साहू द्वारा नगर पालिका बेमेतरा क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए अधिकारियो को निर्देश

बेमेतरा। जनहित एवं नगर के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज प्रातः विधायक दीपेश साहू ने नगर पालिका बेमेतरा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक 05, मोहभट्ठा, पीजी कॉलेज मैदान, नालंदा लाइब्रेरी, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कंतेली एवं निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का विस्तृत निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान माननीय विधायक ने विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई व्यवस्था, जल निकासी प्रणाली, सड़कों की स्थिति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि कुछ स्थानों पर व्यवस्थाओं में और सुधार की आवश्यकता है, जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ सुदृढ़ किया जाए, कचरे का नियमित एवं समयबद्ध उठाव सुनिश्चित किया जाए तथा जलभराव जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए।विधायक साहू ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निरंतर निगरानी रखी जाए और शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्माणाधीन ऑडिटोरियम सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित एजेंसियों एवं अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहाविकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक साहू ने कहा

कि “नगर के विकास, स्वच्छता और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जनहित सर्वोपरि है और इसी भावना के साथ हम सभी मिलकर बेमेतरा को एक आदर्श नगर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा नगर को साफ-सुथरा रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।इस अवसर पर शहर मण्डल अध्यक्ष युगल देवांगन, रेवाराम निषाद, पार्षद पंचु साहू, लक्की साहू महामंत्री संदीप यादव, राजू देवांगन, सोसायटी अध्यक्ष दोहाई वर्मा, गोलू कोशले, कमलेश वर्मा, राकेश वर्मा, ओंकार साहू, राजीव तंबोली, नरेश साहू, भानू साहू एवं लच्छन वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *