मारवाड़ी युवा जागृति मंच सरायपाली शाखा को 11 पुरस्कार सहित मिला श्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार

अध्यक्ष नेहा अग्रवाल को मिला सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष सम्मान ◾
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : विभिन्न सामाजिक , सांस्कृतिक , शिक्षा व अन्य गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सरायपाली की मारवाड़ी युवा जागृति मंच को अकलतरा में आयोजित महाधिवेशन में 11 विभिन्न पुरस्कारों के साथ ही अध्यक्ष का दायित्व निभाने वाली नेहा अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के रूप में भी पुरस्कृत व सम्मानित किया गया ।
विगत 30 मार्च 2026 को मारवाड़ी युवा जागृति मंच अकलतरा द्वारा ऊर्जायनम 21वी प्रांतीय लघु अधिवेशन के तहत आयोजित प्रांतीय लघु अधिवेशन में सरायपाली शाखा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पुरस्कार प्राप्त किए। इस अवसर पर सरायपाली शाखा को श्रेष्ठ शाखा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शाखा की अध्यक्ष नेहा अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष सम्मान तथा कंचन अग्रवाल को श्रेष्ठ सहायक मंत्री सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही शाखा को पर्यावरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान भी मिला।


इस अधिवेशन में प्रांत की सभी शाखाओं ने भाग लिया। सरायपाली शाखा को सामाजिक, मानव कल्याण एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ।
ज्ञातव्य हो कि शाखा द्वारा निरंतर वृक्षारोपण, ब्लड डोनेशन कैंप, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण सहायता, शिक्षक दिवस, बाल दिवस , एवं विभिन्न त्योहारों का आयोजन किया जाता रहा है।
अध्यक्ष नेहा अग्रवाल के कुशल नेतृत्व एवं उनकी टीम की पूर्ण निष्ठा और समर्पण को इस सफलता का मुख्य कारण माना गया। यह उपलब्धि शाखा के सभी सदस्यों की मेहनत और सेवा भावना का परिणाम है।


सरायपाली शाखा को 11 पुरस्कार के साथ अध्यक्ष नेहा अग्रवाल सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष व कंचन अग्रवाल को श्रेष्ठ सहायक मंत्री से पुरस्कृत किए जाने पर सरायपाली अग्रवाल समाज के साथ ही अनेक सामाजिक संस्थाओं ने भी बधाई दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *