पेंशनर्स महासंघ की बड़ी मांग: रिटायरमेंट के दिन ही मिले PPO और सभी बकाये का भुगतान

( अम्बिकापुर )
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ जिला सरगुजा का मासिक बैठक सियान सदन में आयोजित किया गया जिसमें संघ के सदस्य उपस्थित रहे, संघ के जिलाध्यक्ष मानिक चंद ने बताया आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों के साथ न्याय होगा इसके लिए हमारा संगठन राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य स्तर के पदाधिकारी लगे हुए हैं, जिला सरगुजा में सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है, संभागीय अध्यक्ष गुरचरण सिंह ने बताया कि संभाग के अन्य जिलों में शीघ्र संघ की कार्यकारिणी गठित होगी इसके लिए प्रयास जारी है। संघ के जिला कोषाध्यक्ष ने आय व्यय की जानकारी सभी सदस्यों से साझा किया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी में नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सोनी, एवं पशु पालन विभाग प्रकोष्ठ का प्रांतीय संयोजक अनिल कुमार तिवारी का पुष्प हार एवं संगठन का गमछा पहना कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सोनी ने अपने उदबोधन में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी साथियों के सहयोग से पेंशनरों के हित में कार्य करेंगे साथ ही उन्होंने पुरजोर तरीके से मांग किया कि शासन पेंशनरों को उसी दिन पी पी ओ जारी करे एवं अन्य स्वत्वों का भुगतान करना सुनिश्चित करने की कोशिश करे ताकि पेंशनर परेशान न हो। बैठक में श्रीमती सरिता सिंह, एस एन कुशवाहा, बी सी अग्रवाल, पी सी मेहता, मूरत सिंह, शैलेन्द्र सिंह, के एन चौधरी, एस के सिंह, आर सी सेन, पी आर भगत, चरण सिंह सैनी, चंद्रमणि मिश्रा सहित बहुत से सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *