Kirandul- किरंदुल में श्रमिक संगठन ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

 20 को एक दिवसीय हड़ताल, इंटक व एसकेएमएस की 20 सूत्रीय मांगे

दुर्जन सिंह
बचेली/किरंदुल। राष्ट्रीय टे्ड यूनियन के संयुक्त आव्हान पर आगामी 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल में जाने का निर्णय इंटक की मेटल माईन्स वर्कर्स यूनियन एवं एटक संयुक्त खदान मजदूर संघ ने लिया है। जिसके संबंध में 6 मई, मंगलवार को एनएमडीसी किंरदुल परियेाजना की इंटक व एसकेएसएस यूनियन के पदाधिकारियो ने परियेाजना के उत्पादन महाप्रबंधक एम. सुब्रमण्यम को ज्ञापन सौंपा गया।

यूनियन पदाधिकारियेा ने बताया कि 20 सूत्रीय मंाग सौपा गया है। जिसमे चारो श्रम संहिताअेा को तत्काल रद्द किया जाए। श्रमिकों के लिए जिसमे असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुबंध श्रमिक और योजना श्रमिक शामिन है न्यनूतम वेतन 26 हजार प्रतिमाह निर्धारित किया जाए। किसी भी प्रकार के कार्य को आउटसोर्सिंग, फिक्सड टर्म रोजगार, प्रशिक्षाओं शिक्षुता आदि के नाम पर अनिश्चितकालीन न बनाए जाए। पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए व इसके अलावा नई पेंशन योजना को रद्द किया जाए। ग्रेच्युटी की राशि में वृद्वि की जाए। ट्ेड यूनियनो के अनिवार्य पंजीकरण की प्रकिया आवेदन की तारीख से 45 दिनो के भीतर पूरी की जाए। महंगाई पर नियंत्रण किया जाए।
खाद्य सामाग्री, दवाईयां, कृषि उपकरण और मशीनरी जैसे जरूरी समानो पर जीएसटी हटाए जाए। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमो और सरकारी विभागो का निजीकरण बंद किया जाए। विघत संशोधन विधेयक 2022 वापस लिया जाए। संविधान के मूल मूल्यो पर हो रहे हमलो को रोका जाए। हॉटशीट भुगतान के नियमो का पालन प्रबंधन द्वारा सुनिश्चित किया जाए। दोनों यूनियन इंटक व एसकेएमएस ने मंगलवार को प्रशासनिक पहुॅच नारेबाजी करते हुए ज्ञापन दिया गया। महाप्रबंधक यांत्रिकी पी. प्रसाद, माइंस मेनेजर एसके कोचर, कार्मिक उपमहाप्रबंधक तनवीर जावेद एवं दोनो श्रमिक संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों की मौजूदगी रही।

Related News

Related News