राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए कोरिया के शिक्षक रिपचंद साहू

सोनहत/कोरिया, 25 अप्रैल 2026

जिला कोरिया के लिए गौरव का विषय है कि विकासखंड सोनहत के शासकीय प्राथमिक शाला अकलासरई में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री रिपचंद साहू को राष्ट्रीय स्तर पर “राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्प्रवाह 2025-26” में सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें शासकीय विद्यालय में नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एवं रोचक शिक्षण कार्य करने, छात्र-केंद्रित पद्धतियों को अपनाने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। श्री रिपचंद साहू द्वारा कक्षा शिक्षण को आकर्षक बनाने हेतु किए गए नवाचार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में प्रभावी साबित हो रहे हैं।

यह राष्ट्रीय कार्यक्रम नवाचारी गतिविधियाँ समूह, भारत द्वारा रायपुर स्थित स्वामी आत्मानंद प्रो. जे. एन. पांडेय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के शिक्षकों ने भाग लिया और अपने नवाचार साझा किए।

श्री रिपचंद साहू की इस उपलब्धि से पूरे कोरिया जिले में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह सम्मान न केवल श्री रिपचंद साहू के व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि जिले में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक कार्यों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *