KCR government केसीआर सरकार से पीड़ित हैं तेलंगाना की जनता  : राहुल

KCR government

KCR government केसीआर सरकार से पीड़ित हैं तेलंगाना की जनता  : राहुल

 

KCR government निज़ामाबाद !  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर आरोप लगाया कि उनके शासन और प्रशासन से प्रदेश की जनता पीड़ित है।


KCR government  गांधी ने आज निज़ामाबाद जिले के बोधन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य में भूमि, रेत और शराब माफिया से संबंधित गतिविधियों में वृद्धि का उल्लेख किया। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार के साथ मुख्यमंत्री के करीबी संबंधों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए प्रदेश में जनता की सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कालेश्वरम परियोजना में एक लाख करोड़ के घोटाले का भी आरोप लगाया।

 

KCR government   उन्होंने हैदराबाद के विकास में कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए चेतावनी दी कि यदि श्री राव की पार्टी सत्ता बरकरार रखती है तो भूमि पर संभावित कब्ज़ा हो सकता है।

 

उन्होंने राज्य में जनता की सरकार बनाने का वादा करते कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पहली कैबिनेट बैठक में लागू की जाने वाली छह गारंटियों की रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने श्री राव पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार कर ओर से लाये गये हर विधेयक का समर्थन करने का आरोप लगाया।

Ragja agriculture sector corruption रगजा कृषि प्रक्षेत्र बना भ्रष्टाचार का अड्डा, शासन के नियम कानून से हटकर किया जाता है उपार्जन, देखिये VIDEO


KCR government   गांधी ने राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को हराने की प्रतिबद्धता जताते हुए श्री राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को भी सत्ता से हटाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU