प्रदेश में मौसम शुष्क रहने से बढ़ेगी गर्मी, 1 से 3 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ गई है। सभी जिलों में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री तक पहुंच गया है। शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 44.9 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण गर्मी भी बढ़ गई है। दोपहर के समय तेज गर्मी की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है।

प्रदेश भर में आज से 06 मई तक अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 06 मई से छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने और हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU