​बिलासपुर संभाग का दायित्व मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात- आशीष जायसवाल

राजकुमार मल

​ भाटापारा- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव की सहमति व भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी की अनुशंसा पर प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक नियुक्तियों में क्षेत्र के युवा नेता व प्रदेश मंत्री भाजपा श्री आशीष जायसवाल को बिलासपुर संभाग obc मोर्चा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश की 52 % जनसंख्या वाले ओबीसी वर्ग को और अधिक मजबूती प्रदान करने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से की गई है।

​संगठन के प्रति निष्ठा का मिला प्रतिफल

,विदित हो कि बिलासपुर संभाग प्रदेश का सबसे बड़ा संभाग माना जाता है जिसके अंतर्गत 9 जिले व 25 विधानसभा क्षेत्र सम्मिलित है,इन क्षेत्रों में ओबीसी वर्ग की बहुतायत संख्या ही चुनाव में परिणाम बदलने वाली मानी जाती है ।।पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आशीष जायसवाल की कार्य कुशलता व सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए आशीष जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष किरन सिंहदेव, भाजपा कोर कमेटी सदस्य श्री शिवरतन शर्मा , प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू और ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
​उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए सदैव सक्रियता के साथ् संघठन के कार्यो का निर्वहन करूंगा।संगठन के निर्देशानुसार आगामी जनवरी माह में ओबीसी मोर्चा छत्तीसगढ़ के माध्यम से बिलासपुर शहर में एक लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति में वृहद सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा ।। मेरी प्राथमिकता बिलासपुर संभाग के प्रत्येक जिले में ओबीसी मोर्चा की संगठन इकाइयों को और अधिक सशक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *